प्रार्थना और क्षमा

मुक्त ebook डाउनलोड. क्षमा के चार चरण

विभिन्न प्रकार के धार्मिक पढ़ाई में क्षमा के महत्व के बारे में बहुत कुछ कहा गया है | लेकिन हम वास्तव में इसे कैसे करें ? हम माफ कैसे करें ?

क्षमा करना सही रूप से ईसाई धर्म , इस्लाम , बोध , यहूदी और अन्य जैसे प्रमुख धर्मों की एक मुख्य पढ़ाई है | क्षमा को इन धर्मों की पढ़ाई के प्रमुख स्रोत जैसे कि :- बाइबल , द होली कुरान , बौद्ध सूत्र , तोराह इत्यादि पर अच्छे तरीके से चित्रित किया गया है |

यही कारण है , कि “ क्षमा ” इन प्रमुख धर्मों के नेताओं और अधिवक्ताओं के लिए पढ़ाई का एक मन पसंदीदा विषय बन चुका है | लेकिन क्षमा के बारे में उपदेश देना केवल माफ करने के तरीके को सिखाने के समान नहीं है , यह इससे कहीं अधिक अलग है | अक्सर अधिकतर कक्षाओं में हमें माफी के लाभ बताए जाते हैं | लेकिन हमें अच्छी तरीके से मार्गदर्शन नहीं दिया जाता है |

अधिकांश लोगों को यह लगता है , कि “ माफ करना या फिर माफी ’’ अपने आप करने की चीज है | परंतु यह ऐसी नहीं है | यह स्वाभाविक नहीं है | यदि माफी इतनी आसानी से और अपने आप हम लोगों के स्वभाव में आ जाती , तो दुनिया अब की तुलना में बहुत अलग होती |

सरल सत्य तो यह है , कि हमें माफ करने के तरीकों को सीखने की जरूरत है | हमें कोई ऐसी विधि या फिर कोई तकनीक की आवश्यकता है , जो हमें माफ करने के तरीकों को सिखा सके | जब हम बच्चे थे , तो आमतौर पर हमें प्रार्थना करने का तरीका सिखाया जाता था | बाद में संभवत है , कि हम उस प्रार्थना के विस्तार रूप को सीखने में भी सक्षम थे | इसलिए क्षमा करने का एक सरल अत्यधिक लाभकारी तरीका जानने के लिए , यह स्वीकार्य होना चाहिए |

बहुत से लोग मानते हैं कि क्षमादान सीखने के लिए, क्षमा को प्रार्थना का विषय बनाना पड़ता है। परंतु यह क्षमादान को सीखने का एकमात्र एक हिस्सा है | प्रार्थना में हम आमतौर पर भगवान से मदद मांग रहे हैं | परंतु जब बात क्षमा की आती है , तो यह हमारा पहला काम होना चाहिए | बाकी काम तो हमें खुद करने की जरूरत है |

जब कोई किसान अच्छे मौसम के लिए प्रार्थना करता है तो वह अपनी फसल की “ बुवाई और कटाई ” करने में भी सक्षम होता है परंतु फिर भी उसे खेतों में जाकर काम करना पड़ता है | जब अच्छा मौसम आता है , तो वह अपने साधनों और अपने कौशल का उपयोग करके “ बुवाई ” करता है | बाद में वह फसल की कटाई करके , खरपतवार को पीछे छोड़ देता है | इसी प्रकार क्षमा के लिए प्रार्थना करना आमतौर पर पर्याप्त नहीं है ( जो कि अच्छे मौसम के लिए प्रार्थना करने वाले किसान की तरह है ) हमें क्षमाशील रवैया अपनाने के लिए “ बुवाई और कटाई ’’ की तरह कौशल और उपकरण की आवश्यकता है | यह “कटाई” हमें अपने मन , विचारों और भावनाओं के भीतर की जाती है। एक किसान की तरह, हमें फसल को काटने के लिए कौशल और साधनों की जरूरत है न कि खरपतवार को काटने की।

“ The Four Step for Forgivness ” एक साधन या फिर क्षमा की विधि है , जिसे आप आजमा सकते हैं | दुनिया भर से विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के लोग , ” The Four Steps to Forgiveness ” का उपयोग यह जानने के लिए कर रहे हैं , कि कैसे अधिक क्षमाशील बने और कैसे अपने अतीत के दर्द से उबर सकें | वे इसका इस्तेमाल न केवल दूसरों को माफ करने के लिए कर रहे हैं, बल्कि खुद को माफ करने के लिए भी कर रहे हैं। यदि आप अपने मन में खुद की निंदा करते हैं; फिर आपको अपने मन में खुद को माफ़ करने की भी ज़रूरत है। अपनी मुफ्त कॉपी डाउनलोड करने के लिए इस पेज के लिंक का उपयोग करें।

मुक्त ebook डाउनलोड. क्षमा के चार चरण

क्षमा के चार चरण PDF

क्षमा के चार चरण KINDLE

क्षमा के चार चरण EPUB

क्षमा के चार चरण
स्वच्छंदता, प्रसन्नता एवं सफलता का प्रभावशाली तरीका।प्रयोग
विलियम फर्गस मार्टिन

ISBN: 978-1-942526-54-4