बौद्ध धर्म और क्षमा

मुक्त ebook डाउनलोड. क्षमा के चार चरण

बौद्ध धर्म में क्षमा का बहुत अधिक महत्व है | क्या “ माफ करना ” सीखे बिना महात्मा बुद्ध इतने आत्मज्ञानी हो सकते थे | निश्चित रूप से यह संभव नहीं हो सकता है | क्या हम एक बोधिसत्व की कल्पना कर सकते हैं , जो दयालु होने के साथ-साथ करुणा के सागर हो ? निश्चित रूप से , यह भी अकल्पनीय होगा | इसलिए हमें आत्मज्ञान की दिशा या मार्ग में ” क्षमा कैसे करें ” को शामिल करने की आवश्यकता है |

महात्मा बुध द्वारा सिखाए गए आठ रास्ते और चार महान सत्य के अनुसार जीवन जीने के साथ अक्षमाशील रवैया फिट नहीं हो सकता | क्योंकि अक्षमाशील रवैया प्रति-शोध , लालसा के नियंत्रण रूपों में से एक है ,और यह दूसरों को पीड़ित करता है | फिर चाहे वह कितना भी उचित क्यों नहीं हो | इसलिए केवल स्वयं को दुखी करने वाले ही दूसरों के दुख दूर करने का काम कर सकते हैं |

क्षमा करना सीखना और उसे हमारे रोज़मर्रा के अभ्यास का हिस्सा बनाना , योग्यता हासिल करने का एक हिस्सा हो सकता है | क्योंकि वास्तव में , हम क्षमा करने का तरीका सीखने से बहुत सारी योग्यता हासिल कर सकते हैं | हम योग्यता प्राप्त करते हैं , क्योंकि हम माफ करना जानते हैं या फिर माफ करना सीखते हैं | हम अतीत के दर्द को भूलने या कम करने में सक्षम होते हैं | और अपने वर्तमान जीवन को खुश-हाल और तनाव-मुक्त बनाते हैं | हम दूसरों के प्रति अधिक दयालु बनने में भी योग्यता प्राप्त करते हैं | हम उनके और उनके दुख के प्रति अपनी सहानुभूति महसूस करते हैं | भले ही उनके दुख ने हमें अपने वर्तमान काल में कितने ही दुख का भागी भी क्यों न बना दिया हो |

स्वयं को भी क्षमा करने से योग्यता बनती है | हम अपने आप को ऐसा कभी नहीं बनाएँगे , जिसके हम लायक नहीं हैं | इसलिए जब हम खुद के प्रति अक्षमता महसूस कर रहे होते हैं | तो हम अपने जीवन में अच्छाई के रास्ते को छोड़कर गलत रास्ते पर चलने लगते हैं | इसका मतलब यह होगा , कि हमारे पास दूसरों के साथ बांटने के लिए कम अच्छाई है | परंतु जब हम खुद को माफ कर देते हैं | तो हम अपने जीवन में और अधिक अच्छाई लाने की योग्यता प्राप्त कर लेते हैं | ताकि हम उस अच्छाई को अपने साथी या फिर दुनिया को बांटने में सक्षम हो सके | हम दूसरों के प्रति अधिक क्षमा महसूस इसलिए कर पाते हैं , क्योंकि हम अपने स्वभाव में कठोरता को दूर कर दयालु भाव उत्पन्न कर लेते हैं |

क्षमा का अभ्यास करने जैसा ही एक उपाय है “ The Four Step Of Forgivness ” . जिससे कि हमें अपने मन को शांत करने , क्रोध भावना और आक्रोश जैसे विचारों को दूर करने में मदद मिलती है | इस तरह का उपाय नियमित रूप से करने से हमें अपने मन की एक ऐसी स्थिति का एहसास होता है | जहां पर क्षमा करने के कार्य बहुत ही कम आवश्यक लगने लगते हैं | उस स्थिति में हमें क्षमा करने की बहुत कम आवश्यकता होती है | क्योंकि उस समय हम अपने दैनिक जीवन में होने वाली घटनाओं के प्रति कम प्रतिक्रिया देने लगते हैं |

क्षमा के बारे में कुछ रहस्यमय तथ्य भी हैं | क्षमा केवल इच्छा का कार्य नहीं है | हम सिर्फ माफ करने का फैसला ही नहीं करते हैं | यह इससे कहीं अधिक है , जैसे कि हम क्षमा के बहाव में बहते हैं | जैसे कि हम नींद की अवस्था में बहते हैं | हम अपने दिमाग और मन का उपयोग सही स्थिति बनाने के लिए करते हैं , जहां पर हमें नींद आ सकती है | लेकिन हम खुद को सो जाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते |इसी तरह हम किसी को ज़बरदस्ती माफ नहीं कर सकते | यह तो सिर्फ उस समय की अवस्था पर निर्भर करता है |

माफ करना भी नींद की तरह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है | यदि हम खुद को मजबूर करके , सोने की कोशिश करते हैं | तो इसके विपरीत हम और अधिक जागृत हो जाते हैं | हम “ The Four Step Of Forgivness ” का उपयोग करके क्षमा करना सीख सकते हैं | यह हमें हमारे बुद्ध स्वभाव से जोड़ता है – जो कि बाद में माफ करने की इच्छा को जागृत करने की अनुमति देता है | फिर भी माफ करना हमारे अच्छे स्वभाव की कृपया से ही होता है , ना की किसी के प्रभाव में आकर |

जैसे हम प्रकृति पर भरोसा करके अपने बगीचे में के बीच लगाते हैं | ठीक उसी प्रकार हमें अपने बुद्ध के स्वभाव पर भी भरोसा करना चाहिए | जिससे कि वह हमें या फिर हमारे क्षमा के प्रयासों का प्रभाव दूसरे पर दिखाने में मदद कर सके | यह करना हमारे प्रयासों में और अधिक शक्ति जोड़ देता है | जिससे कि हम क्षमा करने के लायक बन पाते हैं , जो कि हमने पहले कभी नहीं सोचा होता है |

नीचे दिए गए लिंक में से एक लिंक का उपयोग करके आप अपने लिए ” The Four Step Of Forgivness ” की मुफ्त कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं, और क्षमा के बारे में अच्छी तरह जान सकते हैं | और स्वयं भी अजमा कर देख सकते हैं |

मुक्त ebook डाउनलोड. क्षमा के चार चरण

क्षमा के चार चरण PDF

क्षमा के चार चरण KINDLE

क्षमा के चार चरण EPUB

क्षमा के चार चरण
स्वच्छंदता, प्रसन्नता एवं सफलता का प्रभावशाली तरीका।प्रयोग
विलियम फर्गस मार्टिन

ISBN: 978-1-942526-54-4